September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

बीजेपी एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति को ऐतिहासिक बनाए – धर्मपाल

Spread the love


रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की 23-24 अक्टूबर को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं।आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संचालन समिति एवं विभिन्न विभागों के प्रभारियों की बैठक हुई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपने अपने तय जबाबदेही पर कार्य करना शुरू करे।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस कार्यसमिति बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि देश भर से आने वाले अतिथियों का स्वागत-सत्कार में कही कोई कमी नही रहे,कार्यकर्ता इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखे।

About Post Author