September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें युवा – धर्मपाल

Spread the love


रांची। भगवान महर्षि वल्मीकि(Maharishi Valmiki) जी की जयंती झारखंड (Jharkhand)सहित पूरे देश में मनाई जा रही है। विश्व को श्रीराम से परिचय कराने वाले महर्षि बाल्मीकि का जीवन प्रेरणादायक रहा है। एक डाकू से सन्यासी और फिर महर्षि बनाने का उनका जीवन यात्रा आज पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी कम से कम उनके बताए एक आदर्श को अपने जीवन में जरूर उतारे। उक्त बातें संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय, हरमू रांची के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर कही।
मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि बाल्मीकि ने अपने लिखे ग्रंथ रामायण में एक आदर्श समाज की झलक दी है उनके इस झलक को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी योजनाओं से पूर्ण कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब भारत में राम राज स्थापित होगा।

About Post Author