रांची, झारखंड। झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का समापन समारोह राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विभिन्न खेलों के विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
पुलिस जवान खेलों में भी बढ़ा रहे राज्य का गौरव
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड पुलिस के जवान न केवल राज्य की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी के रूप में ये जवान आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड पुलिस का सम्मान बढ़ाते रहेंगे।

खेलों में भागीदारी ही सबसे बड़ी जीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस द्वारा हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना एक सराहनीय पहल है। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से पुलिस बल के जवान भाग लेते हैं, जहां कुछ विजेता बनते हैं तो कुछ पीछे रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है और हार-जीत खेल का हिस्सा है। सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

फिट और स्वस्थ जीवन के लिए खेल जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शरीर को फिट और स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। ऐसे में पुलिस जवानों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना बेहद महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय कदम है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द