70 बेड आयुष्मान भारत के लिए होगी आरक्षित
रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए अब निजी क्षेत्र भी खास दिलचस्पी ले रहे हैं। रांची के प्रसिद्ध सर्जन और देवकमल अस्पताल (hospital)के संचालक डॉ0 अनंत सिन्हा (Anant Sinha) ने बताया कि राजधानी रांची से सटे तुपुदाना क्षेत्र में अगले वर्ष जुलाई महीने तक 250 बेड के प्राइवेट अस्पताल की शुरुआत हो जाएगी। इस अस्पताल में 70 बेड आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले गरीब मरीजों के लिए होगी, वहीं अस्पताल में कार्डियल, न्यूरो और अन्य सुपरस्पेशालिस्टी सुविधाएं मिलेगी।
डॉ0 अनंत सिन्हा ने शुक्रवार को रांची में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 23 अक्टूबर को 2008 को उन्होंने देवकमल अस्पताल की शुरुआत की और 13वर्षां के कार्यकाल में अस्पताल में 52 हजार से अधिक मरीजों का दाखिला हुआ, जिसमें 44 हजार से अधिक सर्जरी हुए। इनमें से बर्न केस भी करीब 8500 रहे, जबकि अस्पताल में आईवीएफ तकनीक से अब तक 253 गर्भधारण की पुष्टि हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि सर्जिकल रूप से झारखंड और आसपास में रहने लोगों के लिए यह बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करा रहा है, अस्पताल में प्रति महीने करीब 300 सर्जरी किये जा रहे हैं। वहीं शिकागो अमेरिकन बर्न मीटिंग में भी देवकमल अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर रखा गया है। अस्पताल की ओर से स्माइल ट्रेन के मजबूत समर्थन से अंतिम व्यक्ति को अपनी सेवाएं दी और कटे होठ एवं तालु के मरीजों का सफल ऑपरेशन कर बच्चों एवं अन्य मरीजों को मुस्कान देने की कोशिश की।

More Stories
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बयान: “दुनिया बदल रही है, झारखंड को भी नई तकनीक और निवेश से आगे बढ़ाना होगा”