देश भर के आदिवासी नेताओं का लगा महाकुंभ
नजर आ रही है अलग अलग राज्य की जनजाति संस्कृति, परिधान, नाच-गान, खान-पान की झलकियां
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 23 और 24 अक्टूबर को रांची में आहूत की गयी है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों से जनजाती मोर्चा के प्रतिधिनियों का रांची आना शुरू हो चुका हैं। केंद्रीय अर्जुन मुंडा, राज्यमंत्री जॉन बारला समेत कई मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों के अलावा देश के सभी राज्यों से जनजातीय नेता रांची पहुंच चुके है।
बीजेपी एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर रांची का कार्निवल सभागार में विभिन्न राज्यों की जनजाति संस्कृति, परिधान, नाच-गान और खान-पान की झलकियां नजर आ रही है। कार्यसमिति की बैठक के पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय संगठक वी सतीश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
इससे पहले भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने संवाददाता सम्मेलन कहा कि रांची होने वाली कार्यसमिति बैठक ऐतिहासिक होगी। इसको लेकर कार्यकर्ता रात दिन मेहनत कर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पूरे राँची में बैनर-फ्लेक्स,फूल मालाओं, झंडो एवं महापुरुषों के कटआउट से शहर पट गया है। बिरसा चौक सहित सभी प्रमुख चौकों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश भर के जनजाति महापुरुषों का चित्र शहर भर में लगाया गया है।देश भर के अलग-अलग राज्यो से प्रतिनिधि रांची पहुंच चुके है।
उन्होंने कार्यसमिति बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में भाग लेने राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,विभिन्न राज्यो के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण, जनजती सांसद एवं विधायक सहित कुल 200 प्रतिनिधि रांची पहुंचे चुके है।
बैठक में जनजाति संस्कृति, पारंपरिक जनजाति भोजन, नाच- गान , वेशभूषा के साथ प्रतिनिधि होंगे शामिल। उन्होंने कहा कि प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय संगठक वी सतीश,राष्ट्रीय महामंत्री सह मोर्चा प्रभारी दिलीप सैकियाँ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री भारती पवार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहेंगे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर