हटिया रेलवे स्टेशन में 24 अक्टूबर को 36 यात्रियों का आरएटी टेस्ट आया था पॉजिटिव
रांची। 24 अक्टूबर 2021 को हटिया (Hatiya) रेलवे स्टेशन (railway Staioon) में रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) में कोविड पॉजिटिव पाये गये सभी 36 यात्रियों का आरटीपीसीआर (RTPCR test) रिजल्ट निगेटिव आया है। सिविल सर्जन, रांची डॉक्टर विनोद कुमार ने ये जानकारी दी है।
एक ही समय लिया गया था जांच सैंपल
सिविल सर्जन, रांची डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को हटिया रेलवे स्टेशन में जिन यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया था, उनके आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल भी उसी समय लिया गया था।
ज़िला प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले से प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अवगत कराते हुए अग्रेतर कार्यवाही का अनुरोध किया गया है।
आपको बताएं कि हटिया रेलवे स्टेशन पर 22 अक्टूबर 2021 को 27 और 23 अक्टूबर 2021 को 40 यात्रियों का भी रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया था। बाद में इन सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आई थी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका