April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

कार से 80किग्रा गांजा बरामद, चालक फरार

Spread the love


रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने एक कार से 70किलोग्राम गांजा (ganja) बरामद किया है, हालांकि पुलिस को देखकर कार चालक मौके से भागने में सफल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-33 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जैसे ही गाड़ी आती दिखाई दी, पुलिस बल ने उसे रोकने का प्रयास किया, परंतु चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। पीछा किये जाने पर एनएच-33 के बालीगुमा के निकट वाहन खड़ी कर और लॉक कर वह फरार हो गया।
इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गयी और मौके पर पहुंची ने चेकिंग के क्रम में कार की डिक्की के बॉक्स के नीचे बने बॉक्स में छिपाकर रखे गये 70 पैकेट गांजा बरामद किया। एक पैकेट का वजन 1 किलोग्राम था और इस तरह से 70 किग्रा गांजा बरामद किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।

About Post Author