मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दुमका-पाकुड़ में समीक्षा बैठक की
रांची। झारखंड (Jharkhand) में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (Voter list revision) 1 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस सिलसिले में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0रवि कुमार ने आज दुमका और पाकुड़ में बैठक की।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 की तैयारियों की समीक्षा हेतु राज्य की उप राजधानी दुमका में जिला निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई साथ ही निर्वाचन पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए । बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराए जाएं सभी अर्हता प्राप्त नागरिकों का निबंधन मतदाता सूची में सुनिश्चित कराया जाए ।साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कराए और स्पेशल कैंप लगाए जाएं।
बाद में के० रवि द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 की तैयारियों की समीक्षा हेतु पाकुड़ जिला में ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई । इस दौरान पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए । बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराए। सभी अर्हता प्राप्त नागरिकों का निबंधन मतदाता सूची में सुनिश्चित कराया जाए ।वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कराए और स्पेशल कैंप लगाए जाएं। दिव्यांग जनों का सुलभता के साथ निबंधन कराया जाय। सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवेदनों का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर