छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश
जमशेदपुर। राज्य के आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने आस्था के महापर्व छठ पूजा के तैयारी को लेकर रविवार को विभिन्न छठ घाटों (Ghath Ghat) का पुनः निरीक्षण कर अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक छठ घाट पर गोताखोरों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि विपरीत परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके, इसके लिए उन्होंने स्थानीय गोताखोरों और टाटा स्टील से सहयोग लेने का निर्देश दिया।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने निर्देश दिया है कि घाटों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें, ये सुनिश्चित हो कि सफाई में कोई कमी न रहे, ये सात्विक और सफाई के महत्व वाला पर्व हैं इसलिए इसकी पवित्रता और स्वच्छता में कमी नहीं होनी चाहिए।
बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों को और विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छठ घाट पर बेहतर विधुत व्यवस्था सुनिश्चित करें, उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने जाने वाले मार्गो और बस्तियों और कॉलोनियों में विधुत व्यवस्था सुनिश्चित करें, बहुत से श्रद्धालु पैदल चलकर छठ घाट पर आते हैं इसलिए आने जाने वाले मुख्य मार्ग पर विधुत व्यवस्था निर्बाध रूप से बहाल रहे ये जिम्मेदारी तय हो।\

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका