April 18, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

राज्य की सरहदें भी सांस्कृतिक विरासतों को मिटा नहीं सकती-सुदेश महतो

Spread the love


भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाना ही आज की सबसे बड़ी चुनौती
मयूरभंज/रांची। आजसू (AJSU) पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahto)ने कहा कि विरासत में मिला समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के रुप में हम बांदना पर्व को मनाते हैं। बांदना परब हमारी समृद्ध संस्कृति का द्योतक है। वर्तमान चुनौतियों ने हमारे अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। लोग जिस विकास और सुविधा की बात करते हैं ,उसका मतलब सिर्फ पुल, पुलिया, सड़क, कल-कारखाना नहीं बल्कि समाज और संस्कृति का विकास किसी भी समाज को समृद्ध बनाता लेकिन हमारे लिए अस्तित्व और पहचान को बचाए रखना बड़ी चुनौती है। लेकिन विकट परिस्थितियों में भी हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना होगा। हम एकजुटता और सामूहिक प्रयास से ही इस चुनौती का सामना कर सकते हैं। भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाना ही आज की सबसे बड़ी चुनौती है। बदलते हुए परिवेश में युवा पीढ़ी की बड़ी जिम्मेदारी है, हमारी संस्कृति के संरक्षण एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखण्ड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ओडिसा के मयूरभंज स्थित धनघेरी में बांदना परब के उपलक्ष्य में कुड़मी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। ज्ञात हो कि बांदना कुड़मी समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है और कुड़मी सेना लंबे समय से इस त्योहार को मनाते आ रही है।
उन्होंने कुड़मी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से कुड़मी सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदाय और खास करके कुड़मी समुदाय के लाखों लोगों की जुटान होती आ रही है। हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को जीवित रखने तथा परंपराओं के संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया डॉ रणधीर की पुस्तक का विमोचन
रांची। एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार की पुस्तक मानवाधिकार एक परिचय की द्वितीय संस्करण का विमोचन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को अपने राँची आवास में किया।
डॉ रणधीर कुमार की यह चौथी पुस्तक है जिसका प्रकाशन संकल्प प्रकाशन ने किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डॉ रणधीर के इस पुस्तक को लेकर बेहद ही हर्ष व्यक्त किया व बधाई दिया और कहा ऐसे पुस्तक समाज में जागरूकता लाने का कार्य करती है और उन्हें उनके अधिकारों को लेकर सजग बनाती है।

About Post Author