67 पुड़िया ब्राउन शुगर व नकद जब्त
रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर (brown sugar) के साथ छह तस्करों (smugglers arrested) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 67 पुड़िया ब्राउन शुगर और 15 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद किये गये हैं।
सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के अलग-अलग स्थानों से छह तस्कर गिरफ्तार किये गये। इनकी पहचान कोमल केरकेट्टा ( 19) , अनीश निखिल बेक( 30 ), शीतल टोप्पो( 27), शिशु पाल लोहरा (26), कृष्णा कुमार साहु ( 28) और मो० परवेज उर्फ ननका ( 27) के रूप में की गयी हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस के समक्ष अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में बरामद ब्राउन शुगर के संबंध में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसमें उनलोगों के द्वारा बताया गया है कि शहर के कई थाना क्षेत्रों में इनके द्वारा ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेचा जाता है। उन्होंने बताया कि एक पुड़िया को 500 में बेचते हैं। पुलिस इनको सप्लाई करने वाले लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं उनके खिलाफ भी छापेमारी जारी है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका