भाजपा नेताओं में आक्रोश, आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग
डालटनगंज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के पलामू जिला (Palamu District) कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव (25वर्ष) की हत्या कर दी गई। सुमित की कनपटी के नीचे तेज धारदार नुकीला हथियार से गोदकर हत्या की गई है। उनका शव एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर रविवार सुबह हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहाड़ी मंदिर जाने वाले मोड पर उनकी कार से बरामद किया गया। घटना के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां आक्रोश है, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। भाजयुमो नेता सुमित श्रीवास्तव हरिहरगंज के निवासी थे.

More Stories
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
ट्रक से 23 बोरा में लोड 700 किग्रा गांजा के साथ दो गिरफ्तार
प्रेम-प्रसंग में डबल मर्डर, हथौड़े-चाकू से वार कर भाई-बहन की हत्या, मां की स्थिति गंभीरआरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार