रांची। कांग्रेस के लोकप्रिय राजनेता, पूर्व राजनैयिक,साहित्यकार, लेखक व सांसद शशि थरुर (Shashi Tharoor) आज तीन दिवसीय दौरे पर झारखण्ड की राजधानी राँची में आगमन हुआ।
रांची एयरपोर्ट पर प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल,प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रभारी जरीता लतफतांग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव सहित कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।इस मौके पर शशि थरूर ने मांदर भी बजाया और आदिवासी नृत्य पर थिरके।
मीडिया से बात करते हुए सांसद शशि थरूर ने कहा प्रोफेशनल कांग्रेस के बुलावे पर मैं झारखंड आया हूं और भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर मैं काफी गौरवान्वित व रोमांचित हूँ,उन्होंने कहा कि तिरुअनंतपुरम में भी क्रिकेट के नए स्टेडियम बने हैं और झारखंड में भी नया स्टेडियम बना है कल मैच देखने का भी अवसर प्राप्त होगा,मैं क्रिकेट और खेल प्रेमी भी हूँ। शशि थरुर ने कहा झारखण्ड के लोग सीधे और सरल हैं,उनके स्वागत से मैं आत्मविभोर हूँ।
सांसद शशि थरूर ने स्पीकर से मुलाकात
रांची। रांची पहुंचने पर सांसद शशि थरूर ने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात की। बताया गया है कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में दिल्ली से लौटने के क्रम में सांसद शशि थरूर से विधानसभा अध्यक्ष की अनौपचारिक मुलाकात हुई।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका