चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदरी थाना क्षेत्र स्थित रेड़दा जंगल पहाड़ी पर आज सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित पीएलएफआई एरिया कमांडर दो लाख का इनामी मंगरा लुगुन मारा गया है।
पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ बटालियन द्वारा गुदरी थाना के रेंड़दा जंगल पहाड़ी पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी गई ,जवानों द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पीएलएफआई एरिया कमांडर मंगरा लुगुन ढेर हो गया। उन्होंने बताया कि सबको कब्जे में ले लिया गया है। मृतक 2 लाख का इनामी मंगला लुगुन है इसकी पुष्टि के साथ-साथ अग्रसर कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
बताया गया कि मंगरा पर सरकार की तरफ से दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जो गोइलकेरा और गुदड़ी क्षेत्र के सारुगड़ा ,लेपा और बुरुगुलीकेरा के आसपास काफी सक्रिय था। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने समेत हत्या और ठेकेदारों से लेवी वसूलने जैसे कई आपराधिक मामले भी उसके खिलाफ दर्ज हैं। सुरक्षाबलों को उसके भ्रमणशील होने की सूचना मिलने पर अभियान चलाया गया था जिसमें उसके दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने घेराबंदी कर लेपा जंगल में उसे मार गिराया। फिलहाल सर्च अभियान जारी है और पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पहुंचे हुए हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका