रांची। आजसू पार्टी के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का निधन हो गया। लोहरदगा क्षेत्र से विधायक रमेश कमल किशोर भगत की लाश उनके लोहरदगा स्थित घर के बंद कमरे में पायी गयी। वहीं उनकी पत्नी नीरू शांति भगत भी अचेतावस्था में पायी गयी हैं। उन्हें स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रांची के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कमल किशोर भगत के चचेरे भाई अजीत टाना भगत ने बताया कि गुरुवार रात वे खाना खाकर अपने कमरे में सो गये थे। सुबह में काफी देर तक जब वे नहीं उठे, तो अजीत टाना भगत ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ दिया गया। अंदर कमरे में कमल किशोर भगत का शव पड़ा था, वहीं उनकी पत्नी नीरू शांति भगत की सांस चल रही थी। तत्काल उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें सदर अस्पताल से अपोलो अस्पताल रांची रेफर कर दिया गया। जबकि सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने कमल किशोर भगत को मृत घोषित कर दिया।
मौत की वजह को लेकर अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। कमल किशोर भगत ने वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को 592 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए थे। बताया गया है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार भी चल रहे थे। वहीं एक मामले में सजा होने के कारण उन्हें काफी दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका