रांची। झारखंड में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी पुनीता सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। दोनों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
सांसद जयंत सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि वे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। लेकिन फ्लू के बाद कोरोना जांच कराने पर वे संक्रमित पाये गये। जयंत सिन्हा ने इस अवधि में उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निदान के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
55 नये संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
इधर, कोरोना का खतरा एक बार फिर झारखंड में मंडराने लगा है। हाल के दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही थी। 1 दिसंबर को राज्य भर में संक्रमित मरीजों की संख्या 94 पर थी, जो बढ़कर अब 273 गयी है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 55 नये मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा रांची और कोडरमा में 22-22 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। कोडरमा में एक्टिव केस की संख्या 90 पर पहुंच गई है। वही रांची में एक्टिव केस की संख्या 113 हो गयी है। हालांकि बीते 24 घंटे में रांची के 11 लोग ने कोरोना को मात दिया है। इसके बावजूद रांची में 113, कोडरमा में 90, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में 19, बोकारो में 6, चतरा में 3, गुमला में 8, लातेहार में 4, सिमडेगा में 1, पश्चिमी सिंहभूम में 1, हजारीबाग में 1 सक्रमित मरीज है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द