September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

झारखंड में रिकॉर्ड संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी

Spread the love

482नये संक्रमित मिले/सिर्फ रांची में ही 246नये मरीज मिले, सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1371 हुई
रांची। झारखंड (Jharkhand) में रिकॉर्ड कोरोना (CORONA) संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी हैं। पिछले 24 घंटे में राज्यभर के विभिन्न जिलों में 482 नये संक्रमित मिले, जिसमें सिर्फ रांची जिले में ही 246 मरीज मिले। इसके साथ ही सूबे में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1371 हो गयी है। इस दौरान राज अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित मरीज की ह्ृदयगति रुकने से मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोडरमा में 56, पूर्वी सिंहभूम में 42, बोकारो में 29, धनबाद में 28, हजारीबाग में 18, देवघर में 13, चतरा में 07, गिरिडीह में 07, खूंटी में 07, प सिंहभूम में 07, गुमला में 06, पलामू में 04, दुमका में 03, जामताड़ा में 03, लोहरदगा में 02, सरायकेला में 02, गढ़वा में 01 और लातेहार में 01 संक्रमित मिले हैं। 

About Post Author