बुरी तरह से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ा
रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर इलाके में गुरूवार की सुबह अपराधियों ने एक डिलिवरी ब्यॉय पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। युवक पर चाकू से कई वार किया गया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज के ठीक नीचे निवारणपुर में इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि सुबह 9.30 बजे बेतार केंद्र के सामने एक डिलिवरी वैन को रोककर तीन अपराधियों ने वैन में सवार डिलिवरी ब्वॉय को चाकूओं से गोंद डाला। अचानक हुए इस हमले से घबराया वैन का चालक कूद कर वहां से भाग निकला। लेकिन डिलिवरी ब्वॉय मनोहर किशन खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। तबतक आसपास से लोग इकट्ठा होने लगे, जिसे देख तीनों हमलावर वहां से भाग निकलें। इस हिंसक वारदात के बाद जुटे लोगों ने तत्काल पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची चुटिया पुलिस ने घायल मनोहर किशन को रिम्स पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मनोहर की सांसें थम गयी थी। रिम्स में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक मनोहर किशन मूल रुप से नेतरहाट का रहने वाला था। वर्तमान में वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में रह कर लॉजेस्टीक कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय का काम करता था। इस घटना के दौरान मनोहर के साथ गाड़ी में मौजूद हेल्पर ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि वे सभी लोग जैसे ही निवारणपुर पहुंचे, वैसे ही तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनसे लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने के बाद लुटेरों ने मनोहर पर छुरा से हमला कर दिया, जिसे देख हेल्पर डर कर वहां से भाग गया। चाकू लगने के बावजूद मनोहर ने बचने की भरपूर कोशिश की, लेकिन शरीर से अधिक रक्त बह जाने के कारण वह भाग नहीं सका और घटनास्थल पर ही गिर पड़ा।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस मामले में लड़की से जुड़े विवाद की बात भी सामने आ रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शुरूआती जांच में स्पष्ट हो पाया है कि तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना स्थल पर काफी खून फैला हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स को बुरी तरह घायल किया गया है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका