September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

कोरोना संक्रमण मामले में वृद्धि पर प्रशाासन हुआ सतर्क, अस्पतालों को तैयार रखने का निर्देश

Spread the love


टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाने पर जोर
रांची। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पर्याप्त तैयारी को लेकर गुरुवार को डिस्ट्रिक कोविड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। रांची के उपायुक्त  छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि हमें वोर्स्ट सिचुऐशन के लिए पूरी तरह से तैयार रहना है। जिस तरह से अब तक सभी कोषांगों ने समन्वय बनाकर काम किया है, इसे और बेहतर तरीके से आगे भी जारी रखना है।

टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाने पर जोर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ने बैठक के दौरान टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उपायुक्त ने संबंधित कोषांग के पदाधिकारी को पर्याप्त तैयारी के साथ जांच की संख्या बढ़ाने को कहा।

ट्रेसिंग  पर फोकस

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को गंभीरता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पॉजिटीव मरीजों के संपर्क में आये लोगों का पूरा डिटेल रखें ताकि उन्हें चेस कर जांच करायी जा सके। उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रतिनियुक्त पदधिकारियों-कर्मियों के आवश्यक परिवर्तन का भी निर्देश दिया।

अस्पतालों को तैयार रखने का निदेश

बैठक में उपायुक्त ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए बुंडू अनुमंडल अस्पताल, सदर अस्पताल, रिसलदार बाबा शहरी सामुदायिक केन्द्र, डोरंडा को फंक्शनल बनाने का निर्देश दिया। इस संबंध में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने मास्क, सैनिटाइज़र और मास्क इत्यादि की आवश्यकता का आंकलन करते हुए क्रय करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को पर्याप्त संख्या में मेडिकल किट भी तैयार करने का निर्देश दिया।

सभी डॉक्टरों की लगेगी ड्यूटी, नहीं चलेगी बहानेबाजी

कोविड -19 की तीसरी लहर ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सभी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कोई भी चिकित्सक कोविड-19 की ड्यूटी से एक्सेम्पट नहीं हो सकते हैं। सभी चिकित्सकों की आईसीयू और जनरल वार्ड में अल्टरनेट ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक के दौरान सिविल सर्जन को इस संबंध में निदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि बहानेबाजी करनेवाले डॉक्टरों पर आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई होगी।

डॉक्टरों से अपील

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पिछली बार डॉक्टरों ने जिस तरह से सहयोग किया था इस बार भी उसी सेवा भाव से वो जनहित में आगे आये। प्रशासन को आपके सहयोग की जरुरत है।  उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करनेवालों पर नियमानुसार कार्रवाई करें।

‘कोरोना की तीसरी लहर को हराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें’  
कोविड गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करें
रांची। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन रांची पूरी तैयारी कर रहा है। इस बाबत उपाय ने सभी रांचीवासियों से अपील की है कि वो कोविड अनुरूप उचित व्यवहार का अनुपालन करें। एसएमएस फॉर्मूला का पूरी तरह से पालन करें।

कोविड जांच के समय सही जानकारी दें

उपायुक्त छवि रंजन ने लोगों से अपील किया है कोविड जांच के समय अपनी सही-सही पता और जानकारी दें। इस दौरान लोग अपना मोबाइल नंबर और पता सही दर्ज करायें ताकि पॉजिटिव होने पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी इमरजेंसी की परिस्थिति में जिला प्रशासन आपके घर तक पहुंच सके और उनका समुचित इलाज कराया जा सके। इस तरह आमजन के सहयोग से संक्रमण को फैलने से रोकने में सहायता मिलेगी।

About Post Author