गैंग रेप मामले में 3 दोषियों को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा
रांची। रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद आसिफ इकबाल की अदालत ने तीन दोषियों खालिद राज, बबलू और यश राज सुनैजा को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। अदालत ने कहा कि तीनों को अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा। अदालत ने तीनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विशेष अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी होने पर 7 जनवरी को ही भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत तीनों को दोषी करार दिया था। अदालत ने पीड़िता की गवाही पर तीनों को दोषी करार दिया था और मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजा सुनायी गयी।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द