रांची। हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के चार अन्य जिलों गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा में 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले रविवार को पांच जिलों में साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गढ़वा और लातेहार के उपाध्यक्ष और सदस्यों की घोषणा हुई थी।
योजना एवं विकास विभाग द्वारा सोमवार शाम एक अधिसूचना जारी कर दी है. इसके अलावा इन जिलों के विभिन्न प्रखंडों भी 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी गयी है. सिमेडगा जिला 20 सूत्री समिति का उपाध्यक्ष मो. जुबेर अहमद को बनाया गया है. वहीं लोहरदगा जिला का साबीर खान को, गुमला जिला का भूषण तिर्की और सिमडेगा जिला 20 सूत्री का उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल को बनाया गया है.खूंटी जिला 20 सूत्री समिति सदस्यों में मगन मंजित तिडू, राजेन कुजूर, स्नेहालता कन्डुलना, सीता नाग, चंद्र प्रताप मुंडा, पीटर मुंडा, रामकृष्ण चौधरी, वेद प्रकाश मिश्रा को बनाया गया है.
लोहरदगा जिला 20 सूत्री समिति सदस्यों में सुखेर भगत, जगदीप भगत, नेसार अहमद, संगीता उरांव, कमला प्रसाद केशरी, अनिल उरांव, सरिता भगत, मुकेश साहु को बनाया गया है। गुमला जिला 20 सूत्री समिति सदस्यों में रंजित सिंह, सुशील दीपक मिंज, खुर्शीद, राजवंती उरांव, राजेश खड़िया, रोशन बरवा, आंशिक अंसारी, रमेश कुमार को बनाया गया है।
सिमडेगा जिला 20 सूत्री समिति सदस्यों में अनूप लकड़ा, रंधीर रंजन, डी.डी.सिंह, सीमा सीता एक्का, शम्मी आलम, फुलकुंवारी, संजु डांग, आलोक बागे को बनाया गया है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका