September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सुमति भारतीय महिला हॉकी टीम की हिस्सा बनी, सीएम ने दी बधाई

Spread the love



रांची। झारखंड की सुमति एएफसी महिला एशिया कप में भारतीय महिला फुटबॉल टीम का हिस्सा बन गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुमति को भारतीय टीम में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सुमति अंडर-17 की उन 7 संभावित खिलाड़ियों में से एक थी, जिसे 2020 में झारखंड में आयोजित विशेष कैंप के जरिये पौष्टिक आहार और ट्रेनिंग दी गयी थी।
18वर्षीय सुमति ने जनवरी में मुंबई में जल्द ही शुरू होने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए अंतिम सीनियर महिला टीम में जगह बनायी है।   सुमति उस 7 सदस्यीय अंडर-17 टीम का हिस्सा थीं, जिन्हें आहार सहायता और प्रशिक्षण के लिए मोरहाबादी में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उनके घरों से वापस लाया गया था। मुख्यमंत्री ने 23 जुलाई 2020 को खुद मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम पहुंच कर अंडर 17 फीफा महिला वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम कैंप के लिए चयनित सुमति समेत अन्य खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेल विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर जमशेदपुर में 3 महीने के लिए इस भारतीय महिला दस्ते की मेजबानी की, जो कि खेलों में महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने प्रयास के तहत है। सुमति एक बहुत ही गरीब परिवार से गुमला की रहने वाली हैं और पिछले 2-3 वर्षों में भारत की सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक रही हैं। वह जिला आवासीय खेल केंद्र का उत्पाद है और 2020 मई से, पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा देखा जा रहा है।

About Post Author