September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

अंधविश्वास में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, 6गिरफ्तार

Spread the love



रांची। झारखंड में सिमडेगा जिले में मॉब लिंचिंग के एक मामले में युवक को जिंदा जलाने का मामला शांत भी नहीं हआ है कि इसी जिले के ही ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की घटना सामने आयी है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।इधर,  पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

About Post Author