रांची। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी पूरे राज्य में देखा गया। राजधानी रांची और आसपास के विभिन्न इलाकों में तड़के हल्की बारिश के बाद सुबह से ही बादल और कोहरा छाया रहा। इससे ठंड बढ़ गई। मौसम पूवार्नुमान में बताया गया है कल 16 से 20 जनवरी तक पूरे राज्य में सुबह में कोहरा रहेगा और बाद में आसमान साफ हो जायेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम केंद्र ने पूवार्नुमान किया है कि आज गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और गुमला आदि जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है। शेष जिलों में न्यूनतम तापमान 13
से 14 डिग्री सेसि के बीच होगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक 16 जनवरी को बादल छंटेंगे। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि सुबह में कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी तरह 17 जनवरी को न्यूनतम
तापमान 9 डिग्री और 18 को 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले 4 दिनों तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज दिनभर
बादल छाए रहेंगे

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका