रांची। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में सुबोध प्रसाद की करीब 35 एकड़ जमीन पर भू माफियाओं की नजर टिक गयी है और अवैध कब्जा की कोशिश शुरू हो गयी है। इस संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से कागजात में भी छेड़छाड़ की आशंका जतायी जा रही है और इस पूरे खेल में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल एक दबंग नेता की संलिप्तता की बात भी सामने आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चान्हो थाना क्षेत्र में चांचो मौजा खाता नंबर 143 में प्लांट नंबर 1159 पर 35 एकड़ जमीन में से एक हिस्से पर अवैध कब्जा की कोशिश शुरू की गयी है। इस मामले में एसडीओ की ओर से 21 जनवरी 22 को दोनों पक्षों को स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि सुबोध कुमार प्रसाद की जमीन पर आसपास के भूमाफियाओं की नजर जम गयी है और हेराफेरी के माध्यम से करीब 12 एकड़ जमीन का फर्जी कागजात तैयार कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष को सरकार में बैठे एक वरिष्ठ नेता का शह भी मिलता दिख रहा है, जिसके कारण पुलिस-प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका