रांची। केंद्रीय राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नापूर्ण देवी ने रविवार को देवमकल अस्पताल जाकर सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की शिकार महिला झारू देवी से मुलाकात की।
अन्नपूर्णा देवी ने इस घटना की निंदा करते हुए सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की और डॉक्टर से बात करके हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि अब झारू देवी खतरे से बाहर है और कुछ दिनों में उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
गौरतलब है कि झारू देवी कुछ दिन पूर्व डायन बिसाही के शक में लोगो की झुंड ने जलाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों और कुछ स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे बचा लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका