/पति के शहादत दिवस के दिन पत्नी ने ली अंतिम सांस
रांची। झारखंड में गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा से निर्वाचित भाकपा-माले विधायक विनोद कुमार सिंह की मां शांति देवी का रविवार अहले सुबह निधन हो गया। 70वर्षीय शांति देवी ने अपने दिवंगत पति और पूर्व विधायक महेंद्र प्रसाद सिंह के शहादत दिवस के दिन ही अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया है।
माले के पूर्व विधायक स्व. महेंद्र प्रसाद का आज ही शहादत दिवस है और आज ही दिन उनकी पत्नी शांति देवी का भी निधन हो जाना संयोग माना जा रहा है। विधायक विनोद कुमार सिंह की मां शांति देवी ने बगोदर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव खंभरा में अंतिम सांस ली है। विधायक की मां के निधन की खबर सुनते ही पार्टी के कई प्रमुख नेता खंभरा गांव पहुंचे। माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने बताया कि आज ही पूर्व विधायक महेंद्र प्रसाद का शहादत दिवस है और उनकी पत्नी का भी निधन हो गया, इसके बाद भी शहादत दिवस कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा, सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होगा।
बताया गया है कि दोपहर दो बजे शांति देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और विनोद कुमार सिंह तथा उनके परिवार को दुःख की विकट घड़भ् सहन करने की शक्ति दें।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका