रांची। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव हो गये है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज देर शाम खुद ट्वीट कर इस आशय की जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के हल्के लक्षण को देख कर उन्होंने कोविड-19 टेस्ट कराया था। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है और अपने आवास पर ही क्वारंटाइन हो गये हैं। उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से भी कोरोना जांच कराने और आइसोलेट होने की अपील की है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका