रांची। जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए है। इसलिए उनके सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए नमूने आईएलएस भुवनेश्वर भेजे जाएंगे। रांची के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में होम आइसोलेशन में रह रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की स्थिति अभी सामान्य है और उनमें कोई खास लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में पदस्थापित डॉ. राजन उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसलिए उनके सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही नमूने को ओडिशा भेज दिया जाएगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका