September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

एटीएस ने झारखंड, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की

Spread the love


कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार, नकद और हथियार जब्त, कई सदस्यों से हो रही है पूछताछ
रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता, एटीएस झारखंड की टीम ने कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव गिरोह के रांची, चतरा और लातेहार जिले तथा कर्नाटक के बेंगलुरू और आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में एटीएस की टीम को कई हथियार, कारतूस, मोबाइल और नकद राशि मिली है।

28.88लाख नकद के साथ सिद्धार्थ साहू गिरफ्तार

एटीएस की टीम ने अमन श्रीवास्तव गिरोह के आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ रविवार रात से ही रांची, लातेहार और चतरा के अलावा बेंगलुरू और काकीनाड़ा के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में अमन श्रीवास्तव के चचेरे भाई प्रिंसराज श्रीवास्तव के रांची स्थित किलर्वन कॉलोनी में छापेमारी कर उसके अंगरक्ष्ज्ञक संजय कर्माकर के कमरे से एक रिवाल्वर और छह कारतूस जब्त किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं लालपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ साहू के पास से एटीएस की टीम ने गिरोह द्वारा रंगदारी में वसूले गये 28 लाख 88 हजार रुपया नकद बरामद किया। साथ ही सिद्धार्थ साहू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि इसने अमन श्रीवास्तव और उसके पारिवारिक सदस्यों के कहने पर पहले भी रंगदारी के पैसों को हवाला के माध्यम से अमन श्रीवास्तव, मंजरी श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश राणु और अभिक श्रीवास्तव को भेजने का काम किया है।

5.42लाख के साथ विनोद पांडेय गिरफ्तार

वहीं चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के सिलदाहा गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय के पास से भी 5.42लाख रुपया नकद बरामद किया गया। इस राशि को भी अमन साहू गिरोह द्वारा रंगदारी में वसूला गया था।

गिरोह का सबसे प्रमुख सदस्य फिरोज खान पकड़ाया

इधर, आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा से अमन श्रीवास्तव गिरोह के सबसे प्रमुख सदस्य फिरोज खान उर्फ साना खा को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ लातेहार में भी एक मामला दर्ज है। फिरोज के पास से आधा दर्जन मोबाइल और वाई-फाई डोंगल जब्त किया गया।

दो चार पहिया वाहन जब्त

छापेमारी के क्रम में बेंगलुरू स्थित अमन श्रीवास्तव के ठिकाने से दो चार पहिया वाहनों के अलावा 6 मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसके अलावा अमन श्रीवास्तव के आपराधिक सहयोगी अभिक श्रीवास्तव, मंजरी श्रीवास्तव और चंद्रप्रकाश राणु से पूछताछ की जा रही है।

About Post Author