September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

1490 नये कोरोना संक्रमित मिले, 3113 डिस्चार्ज

Spread the love

9 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
रांची। झारखंड में मंगलवार को 1490 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 3113 लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15925 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में आज सबसे अधिक 303 संक्रमित सिमडेगा जिले में मिले, जबकि बोकारो में 67, चतरा में 51, देवघर में 45, धनबाद में 37, दुमका में 179, पूर्वी सिंहभूम में 202, गढ़वा में 24, गिरिडीह में 14, गोड्डा में 34, गुमला में 24, हजारीबाग में 13, जामताड़ा में 9, खूंटी में 9, कोडरमा में 31, लातेहार में 11, लोहरदगा में 11, पाकुड़ में 6, पलामू में 15, रामगढ़ में 8, साहेबगंज में 74, सरायकेला में 9 और पश्चिमी सिंहभूम में 63 नये मरीज मिले।
इसके साथ ही राज्य में रिकवरी दर बढ़कर 95.01प्रतिशतहो गयी है, जो राष्ट्रीय औसत 93.15 प्रतिशत से बेहतर है। वहीं मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से 1.23 प्रतिशत से अधिक है।

About Post Author