एमआरपी से 7 प्रतिशत कम दर पर मिलेगी 700 तरह की दवाएं
रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को रांची के रिम्स में पीएम जन औषधि केंद्र का उदघाटन किया। इसके साथ ही कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद आखिकार राज्य के गरीब मरीजों को सहारा मिल गया। अब रिम्स में सस्ती दरों पर लोगों को दवाएं मिलेंगी। पीएम जन औषधि केंद्र के माध्यम से अब लोगों को एमआरपी दर से 7 प्रतिशत कम पर दवाएं मिल सकेंगी.।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का दिन है, रिम्स आने वाले लोगों को अब सस्ती दरों पर दवा मिल सकेगा, वह भी एमआरपी से सात प्रतिशत कम दर पर। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों, सीएससी और पीएचसी लेबल तक सस्ती दवा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पीएम दवा दुकान में 700 तरह की दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
रिम्स में पीएम जन औषधि केंद्र के उदघाटन समारोह में सांसद संजय सेठ और रिम्स के निदेशक, अधीक्षक समेत कई वरीय चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका