पार्टी विधायक समेत कई नेताओं ने कहा-आरपीएन सिंह बीजेपी के साथ मिलीकर राज्य में गठबंधन सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश में थे
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह के त्यागपत्र की घोषणा पर रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने आतीशबाजी कर और मिठाईयां बांट कर खुशियां मनायी। आरपीएन सिंह के त्यागपत्र पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसादसमेत अन्य नेताओं पर उनपर राज्य में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन सरकार को अस्थिर करने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी आरपीएन सिंह के त्यागपत्र को गलत फैसला बताया।
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पिछल एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था। उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह के बीजेपी जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्त्ता उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दूत के रूप में देखते थे ,जिसके कारण उनकी हर ज्यादती और अपमान सहते रहे। आरपीएन सिंह ने आलाकमान को बरगलाकर प्रदेश में मनमाफिक एक कमजोर संगठन के मार्फत राज्य में गठबंधन सरकार को गिराने तक की कोशिश की, इसे लेकर उन्होंने अपने कुछ चहेते नेताओं की ओर से बयान भी दिलाया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका