जेल से अपराध की घटनाओं को अंजाम देने की सूचना पर छापेमारी
रांची। झारखंड राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में जेल में बंद कैदियों के इशारे पर गैंगवार की घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। इसके बाद शनिवार को मुख्य सचिव और डीजीपी ने बैठक कर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर तरह की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएस और डीजीपी की बैठक के बाद रविवार को रांची, धनबाद, पलामू, हजारीबाग, गुमला समेत कई जिलों के जेल में पुलिस-प्रशासन द्वारा छापेमारी की गयी। में धनबाद मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के अंदर अलग-अलग टीमों में बंट कर पुलिस टीम ने हर वार्ड को खंगाला। निरीक्षण के दौरान एक कागज और एक पॉकेट डायरी बरामद की गई। कागज और पॉकेट डायरी में मोबाइल नंबर की सूची मिली। विभिन्न वार्ड के निरीक्षण के दौरान बंदियो के पास से चार सेट पुराने ताश के पत्ते, एक पुरानी छोटी कैंची, एक पैक की हुई कैंची, खैनी की पुड़िया, एक कपड़ा बांधा हुआ चाकू, लोहे का काड़ा, माचिस, बिजली के तार सहित अन्य सामान बरामद किए गए। अधिकारियों ने मंडल कारा में लगे सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डॉक्टर कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।

More Stories
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
ट्रक से 23 बोरा में लोड 700 किग्रा गांजा के साथ दो गिरफ्तार
प्रेम-प्रसंग में डबल मर्डर, हथौड़े-चाकू से वार कर भाई-बहन की हत्या, मां की स्थिति गंभीरआरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार