रांची। कांग्रेस में घर वापसी के साथ ही सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू को अहम जिम्मेवारी दे दी गयी हैं। इन दोनों को को-ऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य बनाये गये हैं। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में पार्टी को मजबूत करने और संगठन में फिर से जान फूंकने के लिए आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन कर दिया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर केंद्रीय महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। को-ऑर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को बनाया गया है। वहीं को-चेयरमेन सह प्रभारी उमंग सिंघार होंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को कमिटी के कनवेनर बनाया गया है। इसके अलावा कमिटी में 14 कांगेसी नेताओं को भी सदस्य के तौर पर जगह दी गयी है। सदस्य बनने वाले में हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री भी शामिल हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका