November 11, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

फॉसिल सिर्फ पत्थर नहीं इतिहास के पन्ने हैं, सम्मान करें-मुख्यमंत्री

Spread the love

झारखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 14वीं बैठक में हाथी कॉरिडोर पर विशेष ध्यान देने का निर्देश  
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज में फॉसिल पार्क का निर्माण हो रहा है। यह अच्छी बात है। लेकिन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। हमने इसकी जानकारी लोगों से साझा नहीं की। इसको लेकर लोगों को जागरूक करें। ये फॉसिल पत्थर नहीं इतिहास के पन्ने हैं। इसका सम्मान करें। कोर माइनिंग क्षेत्र में भी फॉसिल के होने की जांच हो। वन्य प्राणी आश्रयणियों के अंदर स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना सुनिश्चित करें। इससे वन्यजीव संरक्षण को बल मिलेगा साथ ही, बच्चे अपनी मर्जी के अनुरूप इसे कैरियर के रूप में अपना सकेंगे। राज्य के जंगल को समृद्ध करें। कई राज्य अपने जंगल और वन्यजीव को लेकर कार्य कर रहें हैं। वन विभाग उस मॉडल को झारखण्ड के लिए अपनाएं। बेहतर सुविधा देंगे तो लोग अवश्य यहां आएंगे।  मुख्यमंत्री आज झारखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 14वीं बैठक में बोल रहे थे।

About Post Author