जादूगोड़ा में रेडिएशन के दुष्प्रभाव पर सांसद दीपक प्रकाश ने सदन पूछे सवाल
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा में यूरेनियम उत्खनन के कारण पड़ रहे गंभीर दुष्प्रभाव पर राज्य सभा मे सवाल खड़ा किया। एक प्रश्न पर पूरक सवाल पूछते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि जादूगोड़ा में रेडिएशन का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पिछले 15 वर्षों में 200 अपंग बच्चे जन्म लिए हैं। इस क्षेत्र में लगभग 20 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एक बार और 10 प्रतिशत महिलाओं का औसत 4 -5बार गर्भपात हो जाता है। 30 प्रतिशत बच्चों की जान कोख में ही चली जाती है।
उन्होंने कहा कि जन्म लेने वाले बच्चे भी शारीरिक और मानसिक विकलांग होते हैं। श्री प्रकाश ने कहा कि यह सब रेडिएशन के कारण हो रहे जलीय प्रदूषण का दुष्प्रभाव है जिसके रोकथाम केलिय आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने सदन में सरकार से इस संदर्भ में अबतक किये गए प्रयासों की जानकारी भी मांगी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका