रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेश्वर जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना देश और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पुण्यात्मका को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्यक प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
लता जी भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों पर राज करेगी -सीएम
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि लता जी के निधन से मर्माहत हूं। यह देश और देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हर किसी की आंखें नम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विभिन्न भाषाओं में लगभग तीस हज़ार गानों को अपनी सुरीली आवाज दी थी । उनकी आवाज ही उनकी पहचान थी । आज उनके हमारे बीच नहीं होने से सुरों का एक कारवां थम सा गया है। लेकिन, वे अपनी आवाज से हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगी। लता जी भले ही इस दुनिया में अब नहीं है, लेकिन उनके गाने हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
स्पीकर ने शोक व्यक्त किया
रांची। भारत रत्न ,स्वर कोकिला लता जी के देहांत पर झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने अपनी शोक संवेदनाओं को प्रकट करते हुए कहा कि उनका हमारे बीच से चला जाना देश सहित विश्व में उनके चाहने वाले के बीच संगीत के अक्षरों में भरा जाने वाले उस स्वर का हमेशा के लिए निर्वात में पलायन के समान है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय तक उन्होंने विभिन्न भाषाओं में जिस प्रकार अपने सुरीली आवाज से हमारे मन मस्तिष्क को मोहित किया,उनका व्यक्तित्व भी उतना ही प्रेरणादायी था।उनके देहांत के साथ-साथ आज उस गायिकी- काल का अंत हो गया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्वीकार करें। शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों को उनकी कमी से उबरने में संबल प्रदान करें।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका