रांची। रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में आठ बाल कैदी बुरी तरह से घायल हुए हैं,जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ बाल कैदियों को लगातार परेशान किया जा रहा था, इसी से आक्रोशित होकर बाल कैदियों ने अपने ही आठ साथियों को बेरहमी से पीटा है।
गौरतलब है कि किसी भी तरह का अपराध करने पर अलग-अलग सजा का प्रावधान है. हर उम्र के अपराधियों को अलग-अलग सजा दी जाती है।18 साल से कम उम्र का कोई नाबालिग किसी अपराध में पकड़ा जाता है, या फिर किसी कांड में उसकी संलिप्तता पायी जाती है, तो उसे सजा के एवज सुधरने का मौका दिया जाता है। इसके लिए बाल सुधार गृह भी बनाया गया है, जहां 18 साल से कम उम्र वाले अपराध में शामिल बच्चों को रखकर सुधारा जाता है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका