हजारीबाग। हजारीबाग में सोमवार सुबह छलटा के पास सवारी गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है,जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे 19 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कदमा नवाटांड के लिलो साव का परिवार बच्चे के मुंडन के लिए चतरा स्थित कौलेश्वरी पहाड़ मंदिर जा रहा था। इसके लिए वाहन रिजर्व किया गया था। अचानक कटकमसांडी मार्ग पर मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इसमें गाड़ी में सवार 6 यात्री नीचे दब गए, इसमें सबको गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर की स्थिति बेहद नाजुक है। हादसा इतना भीषण था कि लोगों को संभलने का समय नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
मरने वाले व्यक्ति की पहचान कौलेश्वर साव के रूप में की गई है। युनूस मियां, शोभा देवी, मंजू देवी, सचिन कुमार, बाबू कुमार की हालत बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि बस में परिवार और गांव के लोगों के अलावा कुछ रिश्तेदार भी सवार थे। सभी लोग सुबह घर से निकले थे। देर शाम तक कार्यक्रम संपन्न कर वापस लौटने का कार्यक्रम था। घर लौटने के बाद फिर गांव के लोगों के लिए भोजन का कार्यक्रम रखा गया था। इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वाहन में आई तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ। उस वक्त गाड़ी में बैठे अधिकांश लोग सो रहे थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका