September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के तीन खिलाड़ी चयनित

Spread the love


रांची। 14फरवरी से 31मार्च तक बैंगलौर में आयोजित जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के तीन पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन तीन खिलाड़ियों में असीम तिर्की और डेनिस केरकेट्टा सिमडेगा जिला के है , वहीं बिरसा ओड़िया खूंटी जिलस के ाहपे चसने है।
तीनों  खिलाड़ियों का इंडिया कैंप में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद,विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार,मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अशोक भगत,दसरथ महतो, जयंत केरकेट्टा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना दी है।
तीनो खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ  सिंह ने कहा कि हमारे महिला खिलाड़ी तो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम में आ रहे है पर अब पुरुष खिलाड़ी भी अच्छा करने लगे है जिसका परिणाम है अब पुरुष टीम के कैंप में भी एक साथ तीन तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है । साथ ही सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड बिहार में पहली बार चौंपियन हुई। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने तीनो खिलाड़ियों के चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की सिमडेगा के कोरोमिया जैसे जगह से अब खिलाड़ी इंडिया कैंप में आ रहे है जहा हॉकी सिमडेगा ने श्रमदान से मैदान बनाने की शुरुआत की थी। झारखंड में बालको में भी बहुत प्रतिभा है परंतु ज्यादातर खिलाड़ी रोजगार एवम अच्छी ट्रेनिग के कारण बाहर निकल जाते है। जिससे ना झारखंड के साथ साथ खिलाड़ियों को नुकसान हो रहा है, इस जिस जूनियर नेशनल से झारखंड टीम के इन तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उसी प्रतियोगिता में झारखंड के 10खिलाड़ी बिहार  टीम से खेले ,चूंकि वे 10खिलाड़ी आर्मी ब्वॉयज दानापुर में है। यदि सभी खिलाड़ी को झारख्ड में ही रोजगार मिलने लगेंगे तो परिणाम बहुत ही बेहतर होगा।

About Post Author