रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभासांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में झारखंड के पार्टी सांसदों की बैठक एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में विशेष तौर पर पार्टी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए।
नई दिल्ली संसद के कक्ष में झारखंड भाजपा के सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित सांसद सुनील कुमार सिंह, जयंत सिन्हा,सुदर्शन भगत,समीर उरांव,सुनील सोरेन,बीडी राम, महेश पोद्दार,विद्युतवरण महतो,संजय सेठ शामिल हुए।
बैठक में राज्य की समस्याओं ,राज्य सरकार की विफलताओं,केंद्रीय बजट से राज्य को मिलनेवाले लाभ,कोरोना संकट में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दी जाने वाली सहायता सहित आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की गई।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका