कांग्रेस का 17 से 19 फरवरी तक चिंतन शिविर का आयोजन
रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को नई दिल्ली में झारखंड कांग्रेस विधायकों के साथ वन टू वन बैठक की।
झारखंड कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की राहुल गांधी के साथ हुई बैठक पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि राहुल गांधी के साथ उनकी और झारखंड कांग्रेस नेताओं की बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि संगठन को और मजबूत एवं धारदार बनाया जाए। साथ ही सभी चुनावी वायदों को जल्द पूरा किया जाए इस पर भी वार्ता हुई।
कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जल्द बनेगास उस पर भी बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि 17-19 फरवरी तक झारखंड में चिंतन शिविर का कांग्रेस आयोजन कर रही है, जिसमें सभी प्रदेश कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे, वे भी रांची आएंगे। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में पार्टी एकजुट है, कांग्रेस के सभी विधायक और संगठन के नेता मजबूती से कांग्रेस के साथ बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह के बीजेपी में जाने से झारखंड कांग्रेस के संगठन एवं झारखंड सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे आपीएन सिंह सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि झारखंड कांग्रेस के 18 में से 7 से 8 विधायक आरपीएन सिंह के करीबी हैं, ऐसे में झारखंड कांग्रेस में बगावत हो सकती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आरपीएन सिंह के अच्छे संबंध हैं. संभावना यह भी जतायी जा रही है कि आरपीएन सिंह के जरिए बीजेपी हेमंत सोरेन को एनडीए में लाने की कोशिश करेगी. लेकिन इन तमाम अटकलों को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने खारिज कर दिया है. वैसे भी आरपीएन के जाने के बाद से कांग्रेस आलाकमान सतर्क हो गया है और विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में लग गयी है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को नई दिल्ली में झारखंड कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी के साथ बैठक हुई है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका