September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

राज्यपाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी की रांची शाखा की कमेटी को किया भंग

Spread the love


अनियंतता के मामले में कानूनी कार्रवाई व एफआईआर का दिया आदेश
रांची। राज्यपाल-सह-अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रमेश बैस ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रांची जिला शाखा में अनियमितताओं के संबंध में कार्रवाई करते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की रांची जिला शाखा की कार्यकारिणी कमिटी को आविलम्ब भंग करने का आदेश दिया। राज्यपाल  ने जांच प्रतिवेदन में पाये गए सभी दोषियों डा० सुशील कुमार, डा० उषा नरसरिया, तत्कालीन सचिव, डा० अशोक कुमार प्रसाद, तत्कालीन सदस्य, कार्यकारिणी कमिटी, डा० जय प्रकाश गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी कमिटी, मलकेट सिंह, कोषाध्यक्ष के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं एफ.आई.आर. भी करने का आदेश दिया। राज्यपाल  ने इन सभी की सदस्यता  रेड क्रॉस सोससाइटी से हमेशा के लिए रद्द करने हेतु निदेश दिया।

About Post Author