आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा- तानाशाही जुल्मी सत्ता से लड़ा हूं ,लड़ता रहूंगा
रांची। अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 139.35 करोड़ के अवैध निकासी से जुड़े मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई है और उन पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सजा के बाद लालू यादव के आधिकारिक ट्वीटर पर ट्वीट कर यह कहा गया है कि-तानाशाही जुल्मी सत्ता से लड़ा हूं ,लड़ता रहूंगा । उन्होंने यह भी लिखा कि वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फंसाते है। लालू यादव ने लिखा, अन्याय असमानता से, तानाशाही जुल्मी सत्ता से, लड़ा हूं लड़ता रहूंगा, डाल कर आंखों में आंखें, सच जिसकी ताकत है, साथ है जिसके जनता, उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाखें। उन्होंने आगे लिखा, मैं उनसे लड़ता हूं जो लोगों को आपस में लड़ाते है, वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फंसाते है। ना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूं, लड़ता ही रहूंगा। लड़ाकों का संघर्ष कायरों को ना समझ आया है ना आएगा। कोर्ट द्वारा सजा के ऐलान के बाद लालू यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है। लालू यादव ने कविता के अंदाज में बताया है कि वो जेल जाने से नहीं डरते हैं। क्योंकि उनके साथ जनता है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका