प्रदेश कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
गिरिडीह। गिरिडीह में चल रहे कांग्रेस के राज्यस्तरीय चिंतन शिविर को राहुल गांधी ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस कमजोर पार्टी नहीं है , यहां कांग्रेस मजबूत पार्टी है। यहां कांग्रेस पार्टी सरकार चला रही हैं जो बहुत बड़ी ऑपर्च्युनिटीज है. यहां से पार्टी लोगों को बता सकते हैं कि कांग्रेस गरीबों के लिए, किसानों के लिए, गरीब-छोटे व्यवसायी के लिए किस तरह से बेहतर तरीके से काम कर सकती है। यहां के लोगों का रास्ता व कांग्रेस का रास्ता एक है जो लोकतांत्रिक रास्ता है। उन्होंने राज्य सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों को भी चेताया और कहा कि मंत्री यह नहीं सोचें उन्हें कार्यकर्ता हटा नहीं सकते। कार्यकर्ता ही मंत्री बनाते हैं जिन्हें कभी भी कार्यकर्ता हटा सकते हैं।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द