September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

रिम्स के कार्डियोलॉजी और डेंटल विभाग में लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जांच

Spread the love

रांची। चारा घोटाले में सजा सुनाये जाने के दूसरे दिन लालू प्रसाद का रिम्स में स्वास्थ्य कराया गया। रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद को मंगलवार को एंबुलेंस के माध्यम से सीधे कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच के लिए लाया गया। यहां इको जांच कराने के बाद उन्हें डेंटल विभाग में जांच कराने के लिए ले जाया गया। इस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।
रिम्स के कार्डियोलॉजी और डेंटल विभाग में लालू प्रसाद के स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें वापस पेइंग वार्ड लाया गया। जांच को लेकर कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ0 प्रकाश ने बताया कि लालू प्रसाद की हार्ट की स्थिति फिलहाल सामान्य है। उनकी उम्र के हिसब से हार्ट फिलहाल ठीक तरीके से फंक्शनिंग कर रहा है। मेडिकल बोर्ड की टीम ने लालू प्रसाद का इकोकार्डियोग्राफी जांच करवाया है।
बताया गया है कि लालू प्रसाद दांत दर्द की समस्या से भी जूझ रहे है, इसलिए उनका डेंटल विभाग ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक दवाईयां दी है। इस मौके पर लालू प्रसाद के करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला यादव भी रिम्स में उनके साथ मौजूद रहे।

About Post Author