परिजनों का बताया-दो बेटियों और पत्नी के साथ हैं सुरक्षित चिंता ना करें
रांची। यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के साथ ही कई भारतीय भी वहां फंस गये हैं। इन्हीं में से रांची के हरमू हाउंसिंग कॉलोनी निवासी अजय कुमार भी शामिल हैं।
रांची में रहने वाले अजय कुमार भाई संजय कुमार ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि युद्ध की आशंका के बीच 26 फरवरी को वे अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ वापस भारत आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वहां युद्ध की शुरुआत हो गयी हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से आज सुबह ही उनके भाई का फोन आया है,उसने बताया कि वह वहां अपने पूरे परिवार के साथ सुरक्षित है। बमबाजी के बीच परिवार के सदस्यों ने अन्य लोगो ंके साथ बनाये गये अंडरग्राउंड बेसमेंट में शरण लिया है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन युद्ध की भयावहता और लंबे समय तक युद्ध जारी रहने से मुश्किल बढ़ सकती है।
अजय ने अपने परिजनों को यह भी खबर दी है कि रूसी सेना द्वारा एयरपोर्ट और सेना के बेसमेंट को निशाना बनाया जा रहा है, हालांकि यह पब्लिक स्थान से काफी दूर है।
संजय कुमार ने बताया कि उनके भाई पिछले 20 सालों से यूक्रेन में रह कर अपना बिजनेस कर रहे है और उनके दो छोटे बच्चे वहीं स्कूल में पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि युद्ध की शुरुआत नहीं हुई होती तो वे 26 फरवरी को सुरक्षित वापस लौट आते ,क्योंकि भारत सरकार ने इससे पहले भी ही वहां फंसे ढ़ाई सौ से अधिक भारतीय नागरिकों को विशेष विमान से वापस लाने का काम किया हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका