हादसे के बाद अदम्य साहस का परिचय देने वाले स्थानीय नागरिकों को भी किया गया सम्मानित
देवघर। देवघर में त्रिकुट रोपवे घटना में अपनी जान गंवाने वाली आशा कुमारी, दीपाली देवी और कुमार कुमार के परिजनों को सोमवार को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, कृषि मंत्री बादल और स्थानीय विधायक नारायण दास ने त्रिकुट रोपवे घटना में जान गंवाने तीनों लोगों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की मुआवजा राशि सौंपी। इस मौके पर स्थानीय लोगों के अदम्य साहस, सहयोग और समर्पण भावना के लिए सभी को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित भी किया गया।
रोपवे हादसे के बाद स्थानीय निवासी पन्नालाल पंजयारा ने अपनी जान की परवाह किये बगैर 05 ट्राली में फंसे 18 लोगो को सुरक्षित रूप से केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला था। जबकि पन्नालाल के सहयोगी सिरगा गांव के गोबिंद सिंह ने 24 नंबर ट्राली के गिर जाने पर उसमे फंसे 03 व्यक्ति में से 01 को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से नीचे सुरक्षित उतरने में सहयोग किया। वहीं तिरनगर गांव के पप्पू सिंह लोगों को माइक से सावधानी व जागरूकता वाली बात पूरे दिन सतर्क करता रहा और मटेरियल रोप वे को राहत कार्य के लिये संचालन में मदद किया। इस दौरान बसदीहा गांव निवासी कन्हैया लाल कापरी ने भी पप्पू सिंह के साथ में रह कर मटेरियल रोप वे को सुचारू रूप से संचालन में अहम सहयोग किया। जबकि रोपवे के फोरमैन उपेन्द्र विश्वकर्मा सभी रोप वे स्टाफ को सही निर्देश देने का काम कर रहे थे।
हादसे के बाद गिरिडीह के नरेश गुप्ता ने भी 24 नं० ट्राली गिर जाने पर उसमें फसे 03 व्यक्ति में से 01 को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से नीचे सुरक्षित उतरा। बर्नपुर के कृष्णा साह ने भी 24 नं० ट्राली गिर जाने पर उसमे फसे 03 व्यक्ति में से 01 को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से नीचे सुरक्षित उतरा। जबकि बसदीहा गांव निवासी बिट्टू कापरी फंसे हुए लोगो को ड्रोन से पानी एवं बिस्कुट पहंुचाया। वहीं गोपाल कापरी ने रोप वे को चला कर फंसे हुए लोगों को राहत सामग्री पहुंचने का काम किया। सुभाष मंडल, बसदिहा मटेरियल रोप वे को चला कर फंसे हुए लोगो को राहत सामग्री पहुंचने का काम किया। चन्दन तुरी फंसे हुए लोगो एवं सहयता कर रहे सभी लोगो को पानी एवं चाय पूरे ऑपरेशन ख़त्म होने तक पहुचता रहा। जमशेदपुर के विजय यादव ने ट्राली नं० 11 में गंम्भीर रूप से घायल असम की एक महिला को खिड़की तोड़ कर पुलिस बल की सहायता से निकला और इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुचाया । रोहित राय हिंडोला वरण ने भी ट्राली नं० 11 में गंभीर रूप से घायल असम की एक महिला को खिड़की तोड़ कर पुलिस बल की सहायता से निकला एवं इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुचाया जिससे उसकी जान बचायी सकी। बसदिहा गांव के अभिकांत चौधरी अपनी गाड़ी से राहत सामग्री , पानी , बिस्कुट को पहाड़ तक बराबर पहुंचाते रहे। सिरसा गांव के दिनेश महतो और राजू कुमार सिंह भी शुरू से अंत तक सभी सहयोग कर रहे लोगों को हौसला बढ़ता रहा एवं राहत सामग्री पहुचता रहा। तिरनगर के विकास यादव ने भी राहत सामग्री पहुंचाने में मदद की। सिरसा गांव का सरजू पुजहर पानी एवं साफ़ सफई का कार्य के लिए मौके पर मौजूद रहा। बसदिहा का मनोज पांडा 02 नं० टावर के पास तक राहत सामग्री पहुंचने का काम करता रहा। मैकेनिकल स्टाफ बालकिशुन यादव ने मटेरियल रोप वे को नियंत्रण में सहयोग दिया। इस तरह से कई अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।
इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और उपविकास अयुक्त कुमार ताराचंद समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका