पलामू में आज भी लू और गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित
रांची । राज्य के गिरिडीह, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिले बुधवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। वहीं गुरुवार को भी रांची समेत कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया।
इधर, पलामू जिले में भी आज भी लू और गर्म हवा चलने के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज का अधिकतम तापमान कल 45.2 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन आज इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी और अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। रांची के भी अधिकतम तापमान में 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कल रांची का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। जमशेदपुर का आज अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्यियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम पूर्वानुमान में बताया कि कल से राज्य के दक्षिण पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के साथ साथ पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में आंशिक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही गई है। राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इन जगहों पर जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दक्षिणी गुमला, सिमडेगा, धनबाद और गिरिडीह के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के अंदर मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने का भी पूवार्नुमान है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को ध्यान रखते हुए आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे व बिजली खंभों से दूरी बनाकर रखने को बोला है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका